खबर सहारनपुर बेहट तहसील से
चैत्र नवरात्र के मेले को लेकर पुलिस व प्रशासन ने ली मंदिर व्यवस्थापक के साथ बैठक
.व्यवस्थाओं का किया जायजा
बेहट सहारनपुर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के मौके पर लगने वाले मेले को लेकर मंदिर व्यवस्थापक आतुल्य राणा के साथ सीओ बेहट मुनीश चंद्र, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी मिर्ज़ापुर, शाकंभरी देवी चौकी प्रभारी, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बैठक आयोजित कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की और मेला परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़