खबर सहारनपुर के सरसावा थाने से
सहारनपुर में कल रात एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें इंस्पेक्टर सरसावा नरेंद्र कुमार शर्मा और उनकी पुलिस टीम ने बदमाशों से भिड़ंत की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश में काम्बिंग जारी है। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान खालिद पुत्र जरीफ के रूप में हुई है, जो थाना सरसावा में पंजीकृत धारा 3/5/8 सीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़