इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
बरघाट:कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त हुए 21 शासकीय सेवकों को पेंशन पेमेन्ट आर्डर (पी.पी.ओ.) का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, जिला कोषालय अधिकारी, अति. जिला पेंशन अधिकारी, सहायक पेंशन अधिकारी श्री धनेन्द्र कुमार उईके सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। कलेक्टर सुश्री जैन द्वारा पीपीओ वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के शासकीय सेवा के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
*इन्हें किया गया पीपीओ का वितरण*
उप निरीक्षक श्री बुदद्धन मर्सकोले, प्रधान आरक्षक श्री मेरसिंह परते,प्रधान आरक्षक श्री महेश कुमार कुमरे, एएनएम श्रीमती अनीता केशरवानी, सहायक शिक्षक श्री अशोक कुमार रजक, महिला सुपरवाईजर श्री सुगंता गजभिये, प्राथमिक शिक्षक श्री सुनील कुमार बिसेन, सहायक शिक्षक श्री बेनीराम कहार, उच्च श्रेणी शिक्षक श्री ईश्वारदयाल सूर्यवंशी, प्राचार्य श्री प्रेम नारायण वारेश्वा, प्राथमिक शिक्षक श्री अब्दुल कादीर खान, उच्च श्रेणी शिक्षक श्री नरेंद्र सिंह नायक, उच्च श्रेणी शिक्षक संजय कुमार लखेरा, सहायक शिक्षक श्री लक्ष्मण सिंह परते, सहायक शिक्षक श्री अनिल कुमार जैन, प्रधान पाठक श्री देवलाल उइके, माध्यमिक शिक्षक श्री प्रभुदयाल डहेरिया, प्रधान पाठक श्री पूरन लाल साक्यवार, सहायक ग्रेड-3 श्री सुलेभान इनवाती, प्राथमिक शिक्षक श्री कपूर लाल भलावी, सहायक शिक्षक श्री गणेश लाल झारिया को पीपीओ का वितरण किया गया।