बिजली विभाग ने कृषक जीवन ज्योति योजना से किसानों को वंचित रखा ….
ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर (छ.ग)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजुर अध्यक्ष कांग्रेस नेता इंद्रजीत विश्वास ने बतलाया कि किसानों का दुख दर्द से भाजपा सरकार की कोई वास्ता नहीं हैं । किसान अपने फसल को बचाने के जद्दोजहद में लगे हुए है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या का विभागीय स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाना बेहद चिंतनीय है। बिजली विभाग के अधिकारी वर्ग झूठी वाहवाही लूटने में लगा हुआ है जब की वास्तविकता कुछ और ही बया कर रही है। परलकोट के किसानों के सम्मुख लो वोल्टेज की समस्या किसी जहर के सेवन जैसा ही है । किसानों की मेहनत की फसल पूंजी बर्बाद होने के कगार पर है । विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों द्वारा टीसी लाइन लेकर भी किसानों को पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं करा पा रहे है। इसके अलावा किसानों के बिजली बिल बकाया अदायगी के लिए ट्रांसफार्मर से बिजली कट कर राशि जमा करने का दबाव बनाने जैसा शर्मनाक कृत्य अन्नदाताओं से किया जा रहा जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। भाजपा की सरकार अपनी महत्वी योजनाओ का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित रखने का काम करती है। परलकोट में कृषक जीवन ज्योति योजना के बारे में अगर तहकीकात किया जाए तो विधायक विक्रम उसेंडी और सांसद भोजराज नाग के पैरों तले जमीन खिसक जायेगी। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार यूनिट बिजली की छूट प्रदाय होती है लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इस योजना पर पलीता लगाकर अन्नदाताओ को छला है। इस मामले की जांच होनी चाहिए , किसानों के सहमति के बिना बिजली फ्लैट दर पर किया जाना सीधे तौर कर किसानों के जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। किसानों के साथ छल कपट की राजनीति भाजपा की सरकार अपने अधिकारियों के संरक्षण में कर रही है जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। परलकोट में कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है । क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाया जायेगा ,सड़क से संसद तक की लड़ाई लड़ी जाएगी ।