लोकेशन =कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से= शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी -कन्हैया लाल जैसवानी पिता चंदू जैसवानी (अजय जैसवानी) के द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरी दो दुकाने पहली माधव नगर गेट के बाजू में दूसरी दुकान एनकेजे बजरिया में रोड पर एक्सिस बैंक के द्वारा सभी निर्धारित शर्तों पर लिखा पढ़ी करके निर्धारित प्रतिमाह 13130 रूपए किराएनामा एक्सिस बैंक एटीएम खोलने को दिया गया परन्तु लगभग 1 वर्ष से ना तो उसका किराया दिया जा रहा है ना ही उक्त एटीएम परिसर में लगा विधुत कनेक्शन का आज दिनांक तक का भुगतान किया गया और ना ही मेरी दुकान खाली की जा रही है बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर टालमटोल करते हुए अपना अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। जिससे वह अपने वकील के माध्यम से एक्सिस बैंक जिला साखा कटनी और हेडक्वार्टर मुंबई तक नोटिस भेजकर अपनी उक्त दोनों दुकान जहां एटीएम स्थापित है का किराया मांगने और दुकान खाली करने की गुहार भेजे गए नोटिस के माध्यम से लगा चुके हैं। परंतु इसकी कहीं सुनवाई न होने पर वह मानसिक रूप से पीड़ित होकर आज अपनी यह बात मीडिया के सामने व्यक्त की है और उनका कहना है कि जल्द से जल्द इस विषय पर मेरी सुन वाई नहीं की गई तो अंततः मुझे न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होना पड़ेगा |