निजी विद्यालय द्वारा गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों में मनमानी व नवीन मान्यता मे लापरवाही की जांच को लेकर अभाविप ने प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा
शिक्षा विभाग द्वारा जिले की विद्यालयों में हो रही अनियमितताओं और मनमानी पर अंकुश लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा दोपहर 12:00 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा।
विद्यालय के नवीन सत्र के प्रारंभ मैं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय की नवीन मान्यताओं में नियमावली अनुरूप व्यवस्थाएं ना होने के बावजूद भी जिले में कई विद्यालयों को मानता दे दी गई है। जिसमें कहीं ना कहीं शिक्षा अधिकारियों कि मिली भगत झोलमोल देखने को मिला है। जिस पर उच्च कार्यवाही कर सही कमेटी बनाकर विभाग जांच करें और विद्यालयों की मान्यता रद्द करें। पुस्तक मेला के बावजूद भी निजी विद्यालयों द्वारा निजी प्रशासन का पाठ्यक्रम विद्यालय द्वारा मनमानी करते हुये चलाया जा रहा है। एनसीईआरटी पुस्तकों को महत्व ना देते हुए महंगी किताबें विद्यालय द्वारा चलाई जा रही हैं। न ही बस्ते के बोझ का ध्यान दिया जा रहा है
जिसमें कहीं ना कहीं शासन की नीतियों नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रतिवर्ष किताबें बदलना विद्यालयों में खुलेआम हो रहा है। न ही विद्यालयों की वेबसाइट पर उनकी पुस्तकों की जानकारी भी अपडेट नहीं है। विद्यालयों द्वारा मनमानी अधिकतम प्रतिशत मे विद्यालय द्वारा मनमानी शुल्क बढ़ाई जा रही है। गणवेश भी निजी प्रमुख दुकानों से ही विक्रय हो रही है। मान्यता में दर्ज पंजीकृत शिक्षक विद्यालय में नियमित नहीं है। न हीं विद्यालयों के पास परिसर, प्रयोग शाला, खेल मैदान आदि व्यवस्थाएं भी नहीं है। कहीं ना कहीं विभाग की लापरवाही देखने को मिली है। अधिकारियों को चेताते हुए प्रमुख बिंदुओं पर जांच की मांग करते हुए। जिला संयोजक मृदुल नाथ चौहान की नेतृत्व में नगर मंत्री अभिषेक पटेल ने ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा अधिकारी को बाहर बुलाया तो कोई नहीं आया। तभी
प्रदर्शन के दौरान देखने को मिला कि विद्यार्थी नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे थे विभाग का कोई भी कर्मचारी ज्ञापन लेने न हीं पहुंचा। तभी प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक ने घोषणा करते हुए बोला अगर अधिकारी नहीं आते हैं। तो नगर में जिला शिक्षा अधिकारी लापता के पोस्टर्स एवं जिला शिक्षा अधिकारी का पता बताने वाले को ₹500 नाम दिया जाएगा ऐसी घोषणा की। आधे घंटे बाद विभागीय अधिकारी आए उन्होंने बताया कि डी ई ओ साहब कोई का विशेष काम से भोपाल गए हुए हैं। जब भी कोई अभाविप का प्रदर्शन होता है। जिला शिक्षा अधिकारी आने में कतराते हैं। यह शिकायत कार्यकर्ताओं ने की तभी आए हुए अधिकारी हैं। फोन किया उन्होंने ज्ञापन देखकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विद्यार्थी परिषद ने तीन दिन अल्टीमेटम देते हुए। कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सोपा। जिसमें प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य दिव्यांश शर्मा, पवन दुबे हिमांशु शर्मा,लवलेश गढ़वाल,आयुष शर्मा, यशराज , हर्षित तोमर , रौनक सोलंकी , राघव लोधी ,श्रेयांश सोमिल,अभिजीत ठाकुर डब्बू ऋषि , रोहित तकम , अनुज ,रोहित टेकाम. जीतेन्द्र अहिरवार. नीरज कीर दीपक अभिलाषा इशिका मालवीय अधिक कार्यकर्ताओं ने घंटे प्रदर्शन करते मौजूद रहे।