लाइट के लगातार कटौती से क्षेत्र वासी परेशान अभियंता अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सेवा में ,
अवर अभियंता
33/11 KV सबस्टेशन अखंडनगर सुलतानपुर
विषय – लगातार 8 दिनों से पूरे दिन भर बिजली कटौती का लिखित कारण बताने हेतु शिकायत पत्र
महोदय,
अवगत कराना चाहते हैं कि लगातार पिछले 8 दिनों से पूरे दिन भर बिजली कटौती की जा रही है , जिससे क्षेत्र के समस्त दुकानदार, कोचिंग संचालक, एवं घरों में अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसको देखते हुये समस्त ग्रामवाशी आज दिनांक 02/04/2025 को सबस्टेशन अखंडनगर के अवर अभियंता/ इनचार्ज से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTI Act) के तहत कारण बताओ धरना प्रदर्शन करते हुये लिखित जवाब मांगते हैं , अतः अवर अभियंता/ इनचार्ज महोदय से निवेदन है कि शिकायत पत्र को प्राप्त करते हुये बिजली कटौती का उचित कारण लिखित में बताने का कष्ट करें साथ ही समस्या के समाधान होने का अपेक्षित समय भी बताएं ! विधान पाण्डेय, शिवम सिंह,एवं समस्त ग्रामवाशी
अवनीन्द्र कुमार (इंडियन टीवी न्यूज़ )सुल्तानपुर