खबर सहारनपुर के थानों से
थाना सरसावा,थाना नानौता,थाना कुतुबशेर,थाना मण्डी एवम थाना रामपुर मनिहारान प्रभारियों की बडी कार्रवाई
थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो ने फायरिंग व मारपीट के मामले में 10 अभियुक्तो को किया गिरफतार,5 खोखा कारतूस बरामद
थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई,एक महिला सहित 4 वारंटी बार बार दी गई दबिशो के बाद गिरफ्तार
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम ने भी पकड़ा चाकू धारी बदमाश,नाजायज चाकू हुआ बरामद
थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की भी एक चरस तस्कर पर बड़ी कार्रवाई,120 ग्राम अवैध चरस के साथ हुआ गिरफ्तार,शाहबाज नशा तस्करी के मामले में पहले भी 4 बार जा चुका है जेल
थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन कर,किया एक शातिर वारंटी गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
इस समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान,पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में छोटे/बड़े अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए *थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विनय कुमार,महेश सिंह एवम ललित कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल अजय राठी,तरूण,प्रदीप,सम्राट, कांस्टेबल अनुज चौधरी, विनीत तोमर,राहुल, विनीत कुमार,रवि कुमार एवम अंकित के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए मारपीट एवम फायरिंग के मामले में 10 अभियुक्तो नरेंद्र पुत्र फूल सिंह,अमित पुत्र चन्दर उर्फ चन्द्रपाल,सुभाष पुत्र बाबू उर्फ बाबूराम,प्रदीप पुत्र बाबू उर्फ बाबूराम,जीत उर्फ अजीत पुत्र फूल कुमार,अशोक पुत्र जमादार सिंह,प्रवीण पुत्र अशोक,जयदीप पुत्र रामपाल,आशु उर्फ आशीष पुत्र ठाठ सिंह एवम पवन सिंह पुत्र जमादार सिंह सभी निवासी ग्राम कुण्डा को दबिश के दौरान किया गिरफतार।जिनके कब्जे से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त 5 खोखा कारतूस भी घटना स्थल से बरामद किए गए।आपको बता दें,कि पुलिस टीम ने इस मामले पर घटना स्थल पर पहुंचकर मौके एवम घटना स्थल से फरार अभियुक्तो को गिरफतार किया।इसके अलावा थाना नानौता प्रभारी सचिन पूनिया के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने अपने सहयोगी दल हेड कांस्टेबल उपेन्द्र,कांस्टेबल सतीश एवम महिला कांस्टेबल विनीता के सहयोग से चोरी व जान से मार डालने की धमकी देने के मामले में एक महिला अतरकली पत्नी धीरा सहित बंटी उर्फ रंजीत पुत्र धीरा,शालू पुत्र धीरा एवम धीरा पुत्र मांगे सभी निवासी गांव देवपुरा को बार बार दी गई दबिशो के बाद किया गिरफतार।हालाकि पुलिस को इन सभी की गिरफ्तारी के लिए काफी मशक्कत उठानी पड़ी,लेकिन बावजूद इसके इन सभी को गिरफतार कर जेल भेजा गया।इसके अलावा थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान जीआरपी क्वार्टर के पास स्थित पानी की टंकी के नीचे से एक चाकू धारी बदमाश कुंवर उर्फ विशाल पुत्र बबलू निवासी पटेल नगर वाल्मीकि बस्ती को एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफतार।जबकि थाना मण्डी प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित प्रशाद ने अपनी सहयोगी टीम के साथ चेकिंग के दौरान मण्डी समिति में खाली पड़े खंडहर से एक नशा तस्कर शाहबाज पुत्र आसिफ निवासी टोपिया सराय,हल्दी मिर्च चक्की वाली गली को 120 ग्राम नाजायज चरस के साथ किया गिरफतार।आपको यह भी बता दें,कि यह शातिर नशा तस्कर पहले भी नशा तस्करी के आरोप में 4 बार जेल जा चुका है।इसके अतिरिक्त थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए धारा 446 सीआरपीसी के मामले में एक शातिर वारंटी अनिल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम लखनौती को देर रात उसके घर दी गई दबिश के दौरान किया गिरफतार।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़