उरई(जालौन):
रामपुरा में फांसी पर झूल कर नवविवाहिता ने की आत्महत्या:
गुरुवार सुबह रामपुरा नगर के गांधी नगर मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राखी (22), पत्नी रवि वाल्मीकि के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे राखी ने अपने मकान के कमरे में दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और उसे फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि राखी का मायका जनपद महोबा के ग्राम नुनेरा में है और उसका विवाह पिछले वर्ष अप्रैल माह में हुआ था।
सूचना पाकर रामपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।और परिजनों से पूछताछ जारी है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश