उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) की विदाई के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतीक परेड की परंपरा वर्षों बाद इस बार टूटेगी क्योंकि कोविड संक्रमण काल के चलते इस बार 30 जून को डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर ऐसा कोई भी परंपरागत आयोजन नहीं होगा डीजीपी मुख्यालय में सादे समारोह में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को उनके सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी जाएगी, इससे पहले 31 जनवरी 2020 को पूर्व डीजीपी ओपी सिंह का सेवा काल पूरा होने पर उन्हें लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित रैतीक परेड में भावपूर्ण विदाई दी गई थी लेकिन अबकी बार करोना संक्रमण के कारण रैतीक परेड की कोई भी तैयारी नहीं है, डीजीपी मुख्यालय में कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा ।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ