न्यायालय समाचार सहारनपुर से
थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल एवम पेरोकार बिजेंद्र सिंह की रही जबरदस्त पेरवी एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए,और अधिक सख्त
चरस कारोबारी मौहम्मद इकराम को हुई 3 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 30 हजार रूपए का अर्थदंड
अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी अमित त्यागी एवम विवेचक उपनिरीक्षक अनुज कुमार का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त,अपराधियों को हो रही है,धड़ाधड़ सजा।सन 2019 मे एक चरस कारोबारी मौहम्मद इकराम उर्फ राडा उर्फ साना से थाना फतेहपुर पुलिस को चैकिंग के दौरान मिली थी 235 ग्राम अवैध चरस।जिस मामले में उक्त नशा तस्कर मौहम्मद इकराम उर्फ राडा उर्फ साना को हुई 3 साल कारावास की सजा तथा लगा 30 हजार रुपए का जुर्माना।आपको बता दें,कि सन 2019 में थाना फतेहपुर के उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने एक चरस तस्कर मौहम्मद इकराम उर्फ राडा उर्फ साना पुत्र कुरबान निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर को चैकिंग के दौरान 235 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त आसिफ के विरुद्ध दिनांक 9-4-2019 मे थाना फतेहपुर में आईपीसी की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया था।लगभग 6 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे-11 द्वारा अभियुक्त मौहम्मद इकराम को एनडीपीएस एक्ट 8/20 में दोषी मानते हुए कल देर शाम सुनाई गई 3 साल कारावास की सजा,तथा लगाया 30 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल व पेरोकार बिजेंद्र सिंह की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी अमित त्यागी व विवेचक एवम उपनिरीक्षक अनुज कुमार का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी सराहनीय योग्य रही।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़