दुद्धी में पहलगाम हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन,किया पुतला दहन, लगे मुर्दाबाद के नारे
दुद्धी सोनभद्र।पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नगरवासियों के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में नगरवासियों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला फूंककर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
तहसील तिराहे पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं व सैकड़ों की संख्या में नगरवासियों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला दहन कर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।
भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। यह हमला न केवल मानवता के मूल्यों को चुनौती देता है, बल्कि भारत की शांति, एकता और धार्मिक सहिष्णुता पर सीधा प्रहार है। कहा कि पाकिस्तान की इस घटना में संभावित संलिप्तता अत्यंत निंदनीय है।इस हमले में शहीद हुए हिंदू परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा घायल नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
कहा कि यह समय है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सशक्त और निर्णायक स्वर में खड़ा हो। हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कुचल देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी भारत या हिंदू परिवारों को निशाना न बना पाए।
पुतला दहन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू ,रामेश्वराय ,सुरेन्द्र अग्रहरि , मल्देवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अपना दल एस विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ,दिलीप पांडे ,सुमित सोनी ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,धीरज जायसवाल ,मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह