✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
चौबे वार्ड में खुल गई शराब दुकान, हुए स्थानीय लोग आक्रोशित,सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन,
कटनी।मदन मोहन चौबे वार्ड भट्टा मोहल्ला में सड़क पर अचानक अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान खुल जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए लोग सड़कों पर आ गए और नारेबाजी करने लगे।आपको बता दें कि शराब ठेकेदारों के द्वारा लगातार मनमानी पूर्वक जहां-तहां शराब दुकान खोली जा रही है,जिसके कारण कई बार विरोध की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। वर्तमान समय में ऐसा प्रतीत होने लगा है जैसे जिले को शराब ठेकेदार ही चला रहे हैं। बुधवार की शाम एक बार फिर लोग स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। चौबे वार्ड में सड़क पर शराब ठेकेदार के द्वारा कंपोजिट शराब दुकान खोल दी गई। शराब दुकान खोलने से वहां के स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी, मौके पर पहुंचे नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं पुलिस प्रशासन के समझाइश देने पर जाम खोला गया स्थानीय लोगों का कहना है जहां एक ओर हनुमान जी का मंदिर है और माता का मंदिर भी है और सुबह शाम भक्तों का आना जाना लगा होता है उस जगह पर शराब की दुकान खुलने नहीं दी जाएगी ,