उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित फातिमा अस्पताल की लिफ्ट में फंसकर सफाई कर्मी की मौत हो गई परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश कुमार उम्र लगभग 38 वर्ष सफाई कर्मी पद पर तैनात था और वह फातिमा अस्पताल में लगभग 15 वर्षों से कार्य कर रहा था बताया जा रहा है कि आज सुरेश कुमार अस्पताल की लिफ्ट में सफाई करने गया था लिफ्ट की मोटर में फंसे तार को हटाने के चक्कर में वह लिफ्ट में फस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस पर मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा
इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ