पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की है। जालंधर पर देर शाम पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि जालंधर पर हमले की कोशिश नाकाम कर दी गई है और फिलहाल सभी ड्रोन ध्वस्त कर दिए गए हैं। हमले में किसी तरह का कोई जानी कोई नुक्सान नहीं हुआ है।
बता दें कि देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू कश्मीर सहित पंजाब के कई इलाकों में हमले किए गए, जिस दौरान जालंधर में भी धमाका होने की खबरें सामने आई है। जालंधर के मंड इलाका व कैंट इलाका, सुरानुस्सी, सूर्या इंक्लेव में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की तरफ से पूरे इलाके में Blackout कर दिया गया है।
डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने जालंधरवासियों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान हालात को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पिछले तीन दिनों से की जा रही तैयारियों का अब समय पर सही उपयोग हो रहा है। हमारी सशस्त्र सेनाएं पूरी तरह से मुस्तैद हैं और उन्होंने अधिकतर ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है।
रिपोर्टर आकाश गुप्ता जालंधर पंजाब