नौरोजाबाद के अभिशील जायसवाल भी हुए सम्मानित
उमरिया 22 मई । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित प्रतिभागियों सम्मान करते हुए उनसे संवाद किया। नौरोजाबाद के जीएम जीएम कॉम्प्लेक्स निवासी अभिशील जायसवाल व्दारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 538वीं रैंक हासिल करने पर प्रदेश के मुख्यीमंत्री डा मोहन यादव व्दारा सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
विदित हो कि अभिशील जायसवाल ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई नौरोजाबाद तथा बिरसिंहपुर पाली से पूरी की है। इंदौर से हायर सेकेण्डरी की पढ़ाई पूरी की है। बनारस से ग्रेजुएषन बीए एलएलबी किया है तथा मास्टर डिग्री बैंगलोर से ली है। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में पहली बार यूपीएससी का फेस किया था । दूसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है। अभिषील के पिता राजेष जायसवाल जोहिला क्षेत्र एसईसीएल नौरोजाबाद मुख्यालय में वायरलेस आपरेटर के पद पर पदस्थ है। माता स्नेहलता जायसवाल गृहिणी है। अभिषील दो भाई एवं एक बहन है।
क्र०354
हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वितीय परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी
उमरिया 22 मई – माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश भोपाल ने सत्र 2024-25 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के लिये पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि में वृद्धि की है। हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार के लिये अथवा अनुत्तीर्ण छात्र उत्तीर्ण विषयों के अंक सुधार के लिये अब 25 मई 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे।
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा में केवल अनुत्तीर्ण विषयों की द्वितीय परीक्षा के लिये 31 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे।
क्रमांक 355
संभाग स्तरीय विशेष राजस्व अभियान में 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण
उमरिया जिले मंे लंबित कुल प्रकरणों में से 57.52 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया
उमरिया 22 मई 2025- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन में शहडोल संभाग के तीनों जिलों में राजस्व संबंधित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 20 अप्रैल से 20 मई तक विशेष राजस्व अभियान का संचालन किया गया। अभियान के तहत 20 अप्रैल से 20 मई के मध्य संभाग में कुल 58.24 प्रतिशत राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। जिसमें अनूपपुर जिले में लंबित प्रकरणों में से 52.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह शहडोल जिले में लंबित कुल प्रकरणों में से 63.43 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसी तरह उमरिया जिले मंे लंबित कुल प्रकरणों में से 57.52 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया। संभाग में लंबित कुल प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत 58.24 है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में राजस्व अभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों को भी शामिल किया गया है।
क्र0356
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 28 मई को
उमरिया 22 मई । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक 28 मई को प्रातः 11.30 बजे से कलेक्टर सभागार में आहूत की गई है । बैठक मे सर्व संबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है ।
क्र०357
जल गंगा संवर्धन के तहत छुहाई तालाब का किया गया गहरीकरण
फोटो 02
उमरिया22 मई । प्रदेश शासन के आव्हान पर उमरिया जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के माध्यम से जल स्रोतो की साफ सफाई, घाटो का सौदर्यीकरण, बोरी बंधान, तालाबों का गहरीकरण आदि कार्य किया जा रहा है ।
नगर परिषद चंदिया के अध्यक्ष पुरूषोत्तम कोल कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छुहाई तालाब के आस पास साफ सफाई की गई तथा तालाब के गहरीकरण का कार्य किया गया । उन्होने कहा कि तालाब का गहरीकरण कार्य हो जाने पर बरसात का पानी एकत्र हो सकेगा । यह पानी पशु पक्षी के साथ ही आम जनों के निस्तार में काम आएगा ।
उन्होने कहा कि प्रदेश शासन व्दारा प्रारंभ किए गया जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बनता जा रहा है । आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़कर जल का संरक्षण करने के लिए आगें आ रह है । इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदिया रोहित उपाध्याय, पार्षद अखिल अग्रवाल, स्वच्छता निरीक्षक जानकी दास मिश्रा, राम कुमार बर्मन, इंजीनियर आदित्य त्रिपाठी, अक्षय नामदेव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
ग्राम बरबसपुर में राहगीरों के लिए खोला प्याऊ
फोटो 03
उमरिया 22 मई – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक व्दायरा ग्राम पंचायत गिजरी के ग्राम बरबसपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शुद्ध पेय जल प्याऊ खोला गया । प्याऊ के खुलने पर राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा , साथ ही सत्तू भी वितरण जा रहा है । प्याऊ का शुभारंभ नवांकुर संस्था तरुण शिक्षा संस्थान के माध्यम से किया गया है । कार्यक्रम में संस्था प्रमुख कृष्णा विश्वकर्मा,मेंटर्स संजय साहू बउबसकच छात्र वैशाली विश्वकर्मा,निधि , ग्रामीण जन ,ओर बच्चे उपस्थित रहे ।
क्र०359
कुपोषण निवारण अभियान के तहत 23 मई से 26 मई तक सेक्टर अमरपुर, बिजौरी, चिल्हारी तथा इंदवार में होगा वजन सत्यापन
उमरिया 22 मई – आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संभाग के तीनों जिलों में कुपोषण निवारण अभियान के माध्यम से प्रभावी प्रयास के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए गए हैं। कुपोषण निवारण अभियान के तहत 23 से 26 मई तक सेक्टर बिजौरी, चिल्हारी तथा इंदवार में वजन सत्यापन का कार्य किया जाएगा । वजन सत्यापन कार्य के लिए बिजौरी सेक्टर के डोडका 2 , दुलहरा, हिरौली, मरईकला, चिल्हारी सेक्टर अंतर्गत चिल्हारी 02, पलझा, इंदवार सेक्टर अंतर्गत इंदवार क्रमांक 01 झिरिया मोहल्ला दमोय तथा अमरपुर सेक्टर अंतर्गत अमरपुर क्रमांक 02, भरौली क्रमांक 01 मुड़गुडी 02, टिकुरी 02 में बच्चों का वजन सत्यापन किया जाएगा।
क्र० 360
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर युवा टीम ने मुक्तिधाम में रोपण किया छायादार पौधा
फोटो 04
उमरिया 22 मई- अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा मुक्ति धाम पाली में पाली पुलिस प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे,बिरासिनी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पाली संस्थापक पवन सम्भर की उपस्थिति में छाया दार पौधा लगाकर पौधारोपण किया गया।
प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे व इंस्टिट्यूट संस्थापक पवन सम्भर ने कहा कि विश्व जैव विविधता दिवस पर जरूरी है पर्यावरण का संरक्षण। धरती पर मौजूद जीव जंतुओं और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है।जैव विविधता को संरक्षित रखने के लिए हमें प्राकृतिक संसाधन जैसे पेड़ पौधे और जीव जंतुओं के साथ-साथ पशु पक्षियों की धरती पर अस्तित्व बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन इसमें आ रही कमी से पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो रहा है। जिसका दुष्परिणाम हमें प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सुखाड़ और तूफान के रूप में देखने को मिल रहा है। बल्कि यूं कहें कि इसका कारण बढ़ता ही जा रहा है। हम मिट्टी, पानी, हवा, नदियां और ताल तलैया तक का दोहन कर रहे हैं। जबकि हमें इसकी संरक्षण की जरूरत है।
हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहां के इस वर्ष का थीम प्रकृति के साथ भविष्य में जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयास पर केंद्रित है।जैव विविधता पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता एवं परिवर्तनशीलता को संदर्भित करता है। पृथ्वी पर सभी जीवों, फसलों एवं वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों प्रकृति से उपहारस्वरूप प्राप्त है। हमें जैव विविधता को समृद्ध व सम्पन्न बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं सुदृढ़ता के लिए कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।इस दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, नेहा सिंह,रुद्र प्रधान व सभी उपस्थित रहे।
क्र०361
दिव्यांग व्यक्तियों को बस किराये में 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट
उमरिया 22मई – राज्य शासन ने प्रदेश की सभी प्रक्रम बस सेवाओं में दिव्यांग व्यक्तियों को 50 प्रतिशत छूट देने के निर्देश दिये हैं। दिव्यांग व्यक्ति को यूडीआईडी कार्ड दिखाने पर यह छूट मिल जायेगी। परिवहन आयुक्त द्वारा सभी क्षेत्रीय, अतिरिक्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं।
दिव्यांग व्यक्तियों को दिव्यांगजन सक्षम प्राधिकारी के प्रमाण-पत्र के रूप में केन्द्र या राज्य शासन द्वारा जारी यूनीक डिसऐबिलिटीज आई.डी. कार्ड प्रस्तुत करने पर किराये में 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। केन्द्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यूनीक आई.डी. फॉर पर्सन विद डिसऐबिलिटीज (यूडीआईडी) प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड दिये जा रहे हैं। कार्ड के माध्यम से दिव्यांग केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्र0362
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में श्नक्सल-मुक्त भारतश् के संकल्प की सिद्धि में ऐतिहासिक उपलब्धि – मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुरक्षा बलों ने खूंखार 27 नक्सलियों को मार गिराया
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश में मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों द्वारा खूंखार 27 नक्सलियों को मार गिराने की सफलता श्नक्सल-मुक्त भारतश् के संकल्प की सिद्धि में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया श्एक्सश् पर कहा कि नक्सलवाद, मानवता के कलंक और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ा अवरोधक है। देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि के लिए इस हिंसक विचारधारा का समूल नाश अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी प्रदेश में नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ क्रियाशील है। नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान पीड़ित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और तीव्र विकास का नया युग आरंभ करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 27 ख्ंाूखार नक्सलियों को मार गिराने में योगदान देने वाले अदम्य साहसी जवानों और सुरक्षा एजेंसियों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई देते हुए सुरक्षाकर्मियों का अभिनंदन किया है।
क्रमांक 363
जलीय जीवों का भी हो विशेष प्रबंधन- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बैतूल जिले में ताप्ती और बालाघाट जिले का सोनेवानी बनेगा कंजर्वेशन रिजर्व
मध्यप्रदेश को बनायें वन्यप्राणियों के लिए आदर्श स्थली
वन्य प्राणियों के पुनर्वास और जैव विविधता संरक्षण पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मप्र राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 29वीं बैठक में
दो कंजर्वेशन रिजर्व की स्थापना को दी मंजूरी
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि थलीय जीवों की तरह जलीय जीवों के संरक्षण और उनके प्रबंधन के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं और आवश्यकता हो, तो इस कार्य के लिए पृथक अधिकारी नियुक्त किया जाए। यह अधिकारी जलीय जीवों की गिनती करें और उनका प्रबंधन भी करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 29 वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। बैठक में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य एवं बैतूल विधायक श्री हेमन्त खंडेलवाल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री असीम श्रीवास्तव, वन्य प्राणी बोर्ड के सदस्य सर्वश्री मोहन नागर, डॉ. नारायण व्यास, डॉ. सुदेश बाघमारे, डॉ. रविचंद्रन सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।
दो कंजर्वेशन रिजर्व की स्थापना को मिली मंजूरी
बैठक में मुख्यमंत्री एवं राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. यादव ने बोर्ड के दो बड़े प्रस्तावों को सर्व सहमति से पारित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले में ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व के गठन को मंजूरी दी। इसके तहत बैतूल जिले के अंतर्गत दक्षिण बैतूल सामान्य वन मंडल के ताप्ती परिक्षेत्र का 84.006 वर्ग किमी, पश्चिम बैतूल सामान्य वन मंडल के चिचौली परिक्षेत्र का 65.205 वर्ग किमी, एवं तावड़ी परिक्षेत्र का 100.789 वर्ग किमी क्षेत्र, यानि कुल 250.00 वर्ग किमी वन क्षेत्र में ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व का गठन किया जाएगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट जिले के सोनेवानी वन क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इसके अंतर्गत बालाघाट जिले में 163.195 वर्ग किमी सोनेवानी आरक्षित वन क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित कर नए कंजर्वेशन रिजर्व के गठन को मंजूरी दी गई। दोनों की अधिसूचना भी जल्द ही जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में सीधी जिले के मुर्दाडीह-तरिहा से सोनतीर पटेहरा पहुंचमार्ग में सोननदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग, रीवा को वन्य जीव अनुमति दी। इसी प्रकार बफर जोन वन मंडल, कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला के अंतर्गत ग्राम धमनगांव तहसील-बिछिया में वन कक्ष क्रमांक 324 में कुल 0.95 हेक्टेयर वनभूमि पर एक अस्थायी पुलिस केंप की स्थापना के लिए एसपी मण्डला को वन्य जीव अनुमति दी गई। मुख्यमंत्री ने बोर्ड द्वारा प्रस्तावित अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा प्रदेश को सभी वन्य प्राणियों के लिए एक आदर्श स्थली के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जैव विविधिता के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार से भी तकनीकी मार्गदर्शन एवं मदद ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश की समृद्ध वन्य संपदा की रक्षा और संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से मार्गदर्शन लेकर वन्य जीवों की आगामी पुनर्वास/पुनर्स्थापन योजनाओं को भी अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
हाथियों का करें स्थायी प्रबंधन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिये कि प्रदेश के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों की आमद और इनके उन्मुक्त आवागमन/आचरण पर अंकुश लगाएं। नई तकनीकों का इस्तेमाल करें जिनसे हाथियों की रिहायशी इलाकों तक पहुंच को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं कर जंगली हाथियों का स्थायी प्रबंधन करें ताकि इन्हें आबादी क्षेत्र से दूर रखा जा सके।
इंदौर का प्रयोग भोपाल में भी करें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर के चिड़िया घर में नभचर और थलचर प्राणियों का जिस तरह से प्रबंधन किया गया है वैसा ही सद्प्रयास भोपाल में भी किया जाएं। यहां वन विहार में जलीय प्राणियों सहित नए वन्य प्राणियों को बसाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जलीय जीवों में मगरमच्छ को नर्मदा में बसाया जाए। घड़ियालों की संख्या भी बढ़ाई जाए। बताया गया कि पन्ना नेशनल पार्क में घड़ियाल छोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गिद्धों और चीलों के संवर्धन के भी निर्देश दिए। बताया गया कि वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही वन्य जीव अभ्यारण्य) में अब कुल 20 बाघ हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती विविध वन्य प्राणियों का अपना घर है और उनका पुनर्वास और संरक्षण केवल राज्य की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संपदा की रक्षा का कार्य है। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन नीति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।
बोत्सवाना से लाए जाएंगे पांच-पांच जिराफ और जेब्रा
मुख्य जीव अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) श्री शुभरंजन सेन ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन में किए जा रहे कार्यों के संबंध में लघु फिल्में तैयार की जा रही हैं। मंगलूर जू कर्नाटक से दो किंग कोबरा लाकर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में रखे गये हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार बोत्सवाना से पांच जिराफ और पांच जेब्रा लेकर आने के लिए भी बोत्सवाना सरकार से चर्चा एवं समन्वय की कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा असम राज्य से वन भैंसा और गेंडा भी मध्यप्रदेश में लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में नर्मदा नदी एवं अन्य वेट लेण्डस के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पचमढ़ी में जुलाई 2025 में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में जलीय जीवों के संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बोर्ड की विशेष उपलब्धियां
बैठक में बताया गया कि माधव टाइगर रिजर्व में विगत 3 अप्रैल 25 को एक नर बाघ सफलतापूर्वक छोड़ा गया। राज्य शासन द्वारा 11 अप्रैल 2025 से 258.64 वर्ग किमी वन क्षेत्र को डॉ. भीमराव अम्बेडकर अभयारण सागर के रूप में नोटिफाईड किया गया है। गांधी सागर अभयारण्य में विगत 20 अप्रैल को दो चीतों की पुनर्स्थापना की गई है। गत 24-25 अप्रैल 2025 को ही जबलपुर में इंटरनेशनल जू एण्ड वाईल्ड लाईफ हेल्थ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। साथ ही इसी माह 8 मई को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में किंग कोबरा और कछुओं को उनके अनुकूल वातावरण में विमोचित किया गया।
क्रमांक 364
संजय एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की टीमों ने किया उत्पात मचाने वाले हाथी का सफल रेस्क्यू
रेस्क्यू ऑपरेशन में टाइगर रिजर्व्स की टीमों ने किया उत्कृष्ट कार्य
उमरिया 22 मई – गत् दिवस जंगली हाथी (टस्कर) उत्तर शहडोल डिवीजन से संजय टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में ब्योहारी रेंज होते हुए प्रवेश कर गया। उक्त हाथी के उत्पात से शहडोल डिवीजन में तीन जनहानियां हुईं थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हाथी निगरानी टीम को तुरंत सतर्क कर निरंतर निगरानी व रेस्क्यू प्रबंधन के निर्देश दिए गए। टीम के उत्कृष्ट प्रयासों के चलते हाथी को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से पाँडी हाथी शिविर तक सफलतापूर्वक पहुँचा दिया गया।
संजय एवं बांधवगढ़ दोनों टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीमों ने हाथी का आकलन कर रेस्क्यू प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। संजय एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर्स के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। दोपहर लगभग 2 बजे यह हाथी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। हाथी को परीक्षण एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के लिये बांधवगढ़ हाथी शिविर में भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मंत्रालय में ग्वालियर जिले के दिव्यांग खिलाड़ी (पैरा प्लेयर) श्री रोहित सिंह ने सौजन्य भेंट की। श्री रोहित ने पैरा आर्म रेसलिंग कप-2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक और 70 किग्रा भार वर्ग में दो कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोहित की प्रशंसा कर उसे पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी उपस्थित थे।
क्रमांक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अनिल दुबे के परिजन से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
उमरिया 22 मई – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री अनिल दुबे के चार इमली स्थित निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री दुबे की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिभा दुबे एवं पुत्री सुश्री गौरी दुबे सहित अन्य शोक संतप्त परिजन से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अनिल दुबे के परिवार को जनसम्पर्क विभाग की मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। यह राशि जल्द ही परिवार को प्राप्त होगी।
क्रमांक 366
जल्द पूर्ण किये जाएं सिंहस्थ 2028 से संबंधित अधोसंरचना के सभी कार्य
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंहस्थ से संबंधित विभागों में तकनीकी अधिकारी-कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रेलवे से आवश्यक समन्वय जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 की मंत्रि मण्डलीय समिति की तीसरी बैठक को किया संबोधित
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ 2028 से संबंधित सभी अधोसंरचना के कार्यों को जल्द पूर्ण करना आवश्यक है। प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित कर, गतिविधियां संचालित की जाएं। कार्यालीन प्रक्रियाओं को वर्षाकाल तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जिसमें वर्षाकाल के तुरंत बाद निर्माण प्रक्रिया तत्काल आरंभ की जा सकें। नगर निगम उज्जैन, विकास प्राधिकरण सहित अन्य निर्माण ऐजेंसियों में यदि तकनीकी अधिकारी-कर्मचारियों की कमी है तो अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति पर लेकर यह कमी दूर की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का रेल से बड़ी संख्या में आवागमन होगा और महाकालेश्वर सहित ओंकारेश्वर तथा मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं के आवागमन के मुख्य केंद्र रहेंगे। अतरू सड़क मार्गों के साथ-साथ रेलवे से बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना आवश्यक है। इससे क्षेत्र में रेल यातायात को सुगम तथा श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिंहस्थ 2028 की मंत्रि- मण्डलीय समिति की तीसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, खाद्य नागरिका आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 में स्नान व पेयजल, सीवरेज, आवागमन, श्रद्धालुओं के आवास, कानून व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सा सुविधा आदि के लिए की जारी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण, पर्यटन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में कान्ह नदी डायवर्जन, 30 किमी घाट निर्माण, क्षिप्रा नदी में निरंतर जल प्रवाह के लिए सिलार खेड़ी सेवर खेड़ी बांध, क्षिप्रा व कान्ह नदी पर बैराजों के निर्माण की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इंदौर- उज्जैन मार्ग के सिक्स लेन में चौड़ीकरण, इंदौर-उज्जैन वैकल्पिक मार्ग, इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर और महेश्वर में यात्री सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य पर्यटन सुविधाओं के निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
क्रमांक 367
प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के लिए जारी तैयारियों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया निरीक्षण
31 मई को जम्बूरी मैदान में होगा महिला सम्मेलन
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि महिलाओं की प्रगति के बिना देश-प्रदेश की प्रगति अधूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने ज्ञान के सूत्र के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी महिला सम्मेलन में सहभागिता के लिए 31 मई को भोपाल पधार रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण और महिला स्वावलम्बन पर केन्द्रित इस सम्मेलन में दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। भोपाल में होने वाला यह आयोजन, नया रिकार्ड बनाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जम्बूरी मैदान पर जारी तैयारियों, प्रस्तावित यातायात और बैठक व्यवस्था आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में बड़ी संख्या में बहनें भाग ले रही हैं, उनकी बैठक व्यवस्था, खान-पान और पेयजल की उपलब्धता तथा आयोजन स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित गतिविधियों और महिला स्वावलम्बन की दिशा में स्व-सहायता समूहों व कौशल उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लोकमाता देवी अहिल्या, सुशासन का प्रतीक रही हैं। अतरू जनकल्याण और प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाने के लिए प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में जम्बूरी मैदान (भेल) में जारी तैयारियों के निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में यह विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद खजुराहो श्री वीडी शर्मा, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जिला प्रशासन, भोपाल पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्रमांक 368
अभियान की उपलब्धियां उत्कृष्ट टीम वर्क और प्लानिंग का नतीजा – राज्यपाल श्री पटेल
संयमित जीवन शैली पालन भारतीय संस्कृति की परिपाटी रू मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने निःक्षय शिविर अभियान के उकृष्टता पुरस्कार प्रदान किए
राजभवन में 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान सम्मान और स्वस्थ यकृत मिशन का किया शुभारंभ
उमरिया 22 मई – राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सौ दिवसीय निरूक्षय शिविर अभियान के संचालन में, टी.बी. उन्मूईलन प्रयासों को विस्ताषरित करने, समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से फूड बास्केट वितरण करने और 5 हजार से अधिक टी.बी. मुक्त ग्राम पंचायतों की उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की उपलब्धियां उत्कृष्ट टीमवर्क और प्लानिंग का नतीजा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में ष्उत्तम सुख निरोगी कायाष् का भाव प्राचीन काल से ही विद्यमान रहा है। परिवारों में ऋतु आधारित आहार-विहार और संयमित जीवन शैली के विचार के व्यवहार में पालन की परिपाटी रही है।
राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान सम्मान समारोह और स्वस्थ यकृत मिशन का शुभारंभ राजभवन स्थित सांदीपनि सभागार में किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि टी.बी. के उन्मूयलन के लिए संक्रमण नियंत्रण और सही तरीके से समय पर पूरी मात्रा में दवा लेने के संबंध में भी जन जागृति के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की दवा को बीच में छोड़ने से रोगी दवाओं के प्रति ड्रग रजिस्टेंट हो जाता है। इससे इलाज कठिन और संक्रमण फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए स्वस्थ यकृत मिशन शुभारंभ के लिये सरकार की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में स्वस्थ लिवर की जांच के लिए बताए गए आसान तरीको से जांच करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पतंजलि से लेकर घेरंड संहिता तक से हमें, काया को निरोगी बनाए रखने के सूत्र प्राप्त होते हैं। भारतीय ज्ञान ग्रंथ भी यही विचार देते हैं कि जैसे पका हुआ फल अपना जीवन पूर्ण करता है, वैसे ही व्यक्ति भी अपनी जीवन यात्रा पूर्ण करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल की प्रदेश वासियों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता सराहनीय है। राज्य सरकार वर्ष 2028 तक प्रदेश को टी.बी. मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में प्रत्येक स्तर पर सघन प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कार्यक्रम में सम्मानित टी.बी. चौंपियंस के प्रयासों और टी.बी. को हराने के उनके मन के संकल्प और प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 72 वर्षीय पद्म भूषण डॉ. सरीन की नियमित दिनचर्या और प्रतिदिन व्यायाम करने की जानकारी देते हुए सभी को व्यायाम और नियमित दिनचर्या के लिए प्रेरित किया है।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सौ दिवसीय निरूक्षय शिविर अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा केवल मध्य प्रदेश का सम्मान किया गया है। उन्होंने टी.बी. उन्मूकलन प्रयासों के क्रियान्वयन में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि निरोगी काया अभियान के तहत 90 लाख लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर सहित विभिन्न रोगों की जाँच की गई है। अभियान को जारी रखते हुए शत प्रतिशत के लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एयर एम्बुलेंस के द्वारा रोगियों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही अंग प्रत्यारोपण के लिए अंग उपलब्ध कराने का कार्य भी सफलता पूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अंगदान, देहदान करने वालों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके परिजनों को भी गणतंत्र एवं स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने की रूप-रेखा तैयार की गई है। प्रदेश में लिवर प्रत्यारोपण सुविधा की उपलब्धता के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के संचालक पद्म विभूषण डॉ. शिव कुमार सरीन ने हेल्दी लिवर को जिद बनाकर जीवन जीने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि फैटी लिवर के प्रीवेंशन गतिविधियों में भारत दुनिया में और मध्यप्रदेश देश में अंग्रणी है। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा पर बल दिया। बताया कि फैटी लिवर के प्रारंभिक लक्षणों की जांच कमर का नाप, लम्बाई और वजन के अनुपात के आधार पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि लिवर को स्वस्थ बनाकर डायबिटीज, सहित अनेक रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव ने सौ दिवसीय निरूक्षय मित्र अभियान के दौरान 23 चिन्हित जिलों में टी.बी. की सवा 6 लाख से अधिक जाँचे की गई है। नए 22 हजार से अधिक रोगियों को उपचार उपलब्ध कराया गया है। अभियान में 18 हजार से अधिक नए निरूक्षय मित्रों के द्वारा 28 हजार से अधिक फूड बास्केट वितरित किए गए हैं। आर्थिक सहायता भी 30 हजार से अधिक को डी.बी.टी. के द्वारा दी गई है। अभियान को अब पूरे प्रदेश में विस्ताारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर अभियान का लक्ष्य “यकृत बचेगा, जीवन सजेगा” है। लगभग 2.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। चुनौती का सामना जीवनचर्या में परिवर्तन के द्वारा किया जाएगा।
टी.बी. चौम्पियन पुरस्कार से सम्मानित विदिशा की कु. अंजली दांगी, मंडला के श्री ओम बैगा ने उनके अनुभव साझा किए। निरूक्षय मित्र गणमान्यी नागरिक सम्मान से जबलपुर के श्री मीनेष कुमार जैन को 300 फूड बास्केट वितरित करने और मंदसौर के श्री विशाल गोयल को हेन्ड हेल्ड एक्सरे मशीन प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सौ दिवसीय निरूक्षय शिविर अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छिंदवाड़ा, मंदसौर, नीमच, सीहोर और नरसिंहपुर के कलेक्टर एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया। लगातार 3 साल से टी.बी. मुक्त सर्वाधिक ग्राम पंचायते घोषित करने के लिए सिवनी और बैतूल जिले को, ग्राम पंचायत कन्हार गांव, जिला मंडला, ग्राम पंचायत पटवा, जिला बालाघाट, ग्राम पंचायत सावरवानी, जिला छिंदवाड़ा को सम्मानित किया गया। अभियान में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत फूड बास्केट और उपकरणों में सहयोग के लिए आई.ओ.सी.एल., यूपिन, एन.पी.सी.आई.एल., ग्रीन. को. प्राईवेट लिमिटेड को सम्मानित किया गया।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, एस.टी.एस. श्री उमेश शर्मा बरेली, जिला रायसेन, एस.टी.एल.एस. श्री सिद्धेश शर्मा जिला अशोकनगर, लेब तकनीशियन सुश्री सुषमा शर्मा, सी.एच.ओ. श्री नरेन्द्र शर्मा विजयपुर, जिला श्योपुर, सी.एच.ओ. सुश्री निशा ए.ए.एम. हिनोतिया बरगी, जिला जबलपुर और डी.पी.सी. श्री शारदा प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया। डेवल्पमेंट पार्टनर्स जया ईगो और एस.टी.एस.यू. टीम को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सौ दिवसीय निरूक्षय मित्र अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। स्वस्थ यकृत मिशन का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के द्वारा किया।
आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक सुश्री सलोनी सिडाना ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, आयुक्त लोक स्वास्थ्य श्री तरूण राठी मंचासीन थे।क्रमांक 369
मध्यप्रदेश देश का दिल है, इसकी धड़कनों में प्रदेश की आहट होना चाहिए
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश के प्रतिभागियों की योग्यता और क्षमता, देश को मध्यप्रदेश के प्रभाव का अनुभव कराएगी
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रदेश के 60 युवाओं का चयन गर्व का विषय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चयनित प्रतिभागियों का किया सम्मान और उनसे संवाद
उमरिया 22 मई -मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल है, और देश की धड़कनों में मध्यप्रदेश की आहट होना चाहिए। यह प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा, योग्यता और दक्षता से ही संभव है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2024 में प्रदेश के 60 युवाओं का चयन मध्यप्रदेश की क्षमता को दर्शाता है। प्रदेश के यह युवा, देश की अलग-अलग सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरा देश हमारे प्रदेश के प्रभाव का अनुभव करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित प्रतिभागियों के सम्मान तथा उनसे संवाद के लिए कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी चयनित प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह तथा भारतीय ज्ञान परम्परा पुस्तक की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-ज्ञानसेतु यूट्यूब चौनल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने पुस्तिका ष्मध्यप्रदेश की प्रतिभाओं का परचमष् का विमोचन किया। इस अवसर पर ई-ज्ञानसेतु और चयनित प्रतिभागियों पर वृत चित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल, प्रतिभागी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को एक स्वस्थ्य लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था की ही देन है कि जमीन से जुड़े व्यक्ति को भी देश-प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यह भी गर्व का विषय है कि सिविल सेवा में चयनित अधिकांश युवाओं ने शासकीय स्कूलों से पढ़ाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम में श्रद्धेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत वासियों की योग्यता को सिद्ध करने के लिए ही उन्होंने आईसीएस की परीक्षा दी और उसमें सफलता प्राप्त कर अंग्रेजों का घमंड तोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की न्यायप्रियता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता के उद्धरण देते हुए अभ्यर्थियों से अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जनसामान्य के प्रति संवेदनशील, जनकल्याण के लिए सक्रिय और लोकहित के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का आहृवान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन कल्याण और देश का विकास लोक सेवा का मुख्य उद्देश्य है। चयनित अभ्यर्थी अपनी कार्यकुशलता और निपुणता के साथ परिश्रम करेंगे तो उनके कार्यों और भावनाओं की सुगंध चंदन की तरह वातावरण में फैलेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश के युवाओं का चयन प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। आप सबके सहयोग से प्रदेश के सपनों को साकार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सिविल सेवा परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य शासन विशेष प्रयास कर रहा है। इस वर्ष शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों का चयन हुआ है, जो दर्शाता है कि न केवल स्कूल शिक्षा अपितु उच्च शिक्षा का भी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से विस्तार हुआ है। अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 1009 अभ्यर्थियों में से 60 मध्यप्रदेश से हैं। अभ्यर्थियों की इस सफलता से प्रदेश के सभी युवा प्रेरणा ले सकें, इस उद्देश्य से कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंदसौर के श्री ऋषभ चौधरी और बालाघाट की फरखंदा कुरैशी ने सिविल सेवा चयन परीक्षा में अपने अनुभव साझा किए।
क्रमांक 370