सहारनपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या, नागल में बीफार्मा छात्र आशु की गोली मारकर हत्या, ब्रेजा कार सवार हमलावर फ़रार
जनपद के नागल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बीफार्मा के छात्र आशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान एससी समाज के 19 वर्षीय आशुतोष उर्फ़ आशु पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम ख्यावड़ी, थाना थानाभवन के रूप में हुई है। आशु देवभूमि कॉलेज का छात्र था और परीक्षा देने के लिए नागल के इंद्रप्रस्थ कॉलेज आया हुआ था, जहां उसका सेंटर लगा था। पुलिस पूरे मामले की जांच व कार्यवाही में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक हत्या किए जाने का कारण और हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया था।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़ भी