नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
डॉ. यामिनी सहाय बनीं स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष
सहायक प्राध्यापक डॉ. यामिनी सहाय को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने दर्शनशास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष (कार्यवाहक) नियुक्त किया है । विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका कार्यकाल आगामी दो वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है। निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह को डॉ यामिनी सहायक को पदभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। सूचना है कि डॉ यामिनी सहाय सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। डॉ अमित कुमार सिंह पिछले दो वर्ष से दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष तथा योग केंद्र के निर्देश के संयुक्त दायित्व का निर्वहन सफलतापूर्वक कर रहे थे।
डा अमित कुमार सिंह का विभागाध्यक्ष का कार्यकल 21 मई 2025 को खत्म हो चुका था। हालांकि योग केंद्र के निदेशक का दायित्व अभी उन्हीं पर रहेगा।
डॉ. यामिनी सहाय 2015 से दर्शनशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। इससे पूर्व, उन्होंने वर्ष 2013 से 2015 तक के. बी. महिला महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में अध्यापन का कार्य की थी। डॉ सहाय को सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय दुमका में भी शैक्षणिक कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। पाश्चात्य दर्शन, विशेषतः पाश्चात्य नीतिशास्त्र में उनकी विद्वता उल्लेखनीय है और उन्होंने इस क्षेत्र में गहन शोध कार्य भी किया है। विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. सहाय की नियुक्ति से न केवल अकादमिक वातावरण को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि विभागीय अनुसंधान व नवाचार को भी नई दिशा मिलने की अपेक्षा है।
इस अवसर पर विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक विजय कुजुर, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने डॉ. सहाय को बधाई दी और उनके नेतृत्व में विभाग की प्रगति की कामना की।