केशव
शासन प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को ठगी के शिकार होने से बचने के लिए तरह-तरह के दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं ।तथा ठगी करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जमीनी स्तर पर कार्यवाही करते हुए ठग गिरोह का भंडा फोड़ करते हुए ठगी के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। चाहे वह ऑनलाइन ठग हो, जमीन दलाली के ठग हो या नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी हो किसी को भी प्रशासन द्वारा बक्सा नहीं जा रहा है। मगर इन सभी नियम कानून को तक में रखकर अपराधी निडर होकर क्षेत्र के भोले भाले लोगों को अपने ठगी का शिकार निडर होकर बना रहे हैं। ताजा मामला डोंगरगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 5 से निकलकर सामने आया है। जहां राजेश साहू पिता रामेश्वर साहू के द्वारा अपने आप को रेलवे का अधिकारी बताकर एक करोड़ से भी ज्यादा की रकम जिला राजनंदगांव तथा अन्य जिलों के लोगों से ठगी करना बताया जा रहा है। पीड़ित पक्षों के लोगों द्वारा ठगे गए रकम की वापसी हेतु ठग राजेश साहू पिता रामेश्वर साहू को वापस करने बोलने पर ठग राजेश साहू द्वारा लड़ाई झगड़ा मारपीट करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दिया जाता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व नांदगांव के पीड़ितों द्वारा राजेश साहू के घर जाकर नौकरी लगने के नाम पर ठगे गए पैसों की वापसी हेतु बातचीत करने घर पहुंचे हुए थे। जिस पर राजेश साहू ने अपना आपा खाते होते हुए पीड़ितों के साथ गाली गुप्तार करते हुए मारपीट करना बताया गया। इससे पहले जिला बालोद से भी कुछ लोग अपनी ठगी के रकम वापसी हेतु डोंगरगढ़ थाने में फरियाद लगा चुके हैं। कुछ समय पहले ठग राजेश साहू पर दुर्ग जिले के उतई थाने में भी नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया था तथा ठगी का रकम वापस करने हेतु लिखा पड़ी थाने के माध्यम से पीड़ित पक्ष तथा राजेश साहू के मध्य में कराया गया था। ठग राजेश साहू के द्वारा ठगे गए लोगों की संख्या अधिक है और यह मामला बहुत गंभीर है। रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर करोड़ों के ठगी का मामला बताया जा रहा है। जिसकी जांच होना अति आवश्यक है। ठग राजेश साहू द्वारा राजनांदगांव जिले के अलावा दुर्ग,बालोद, डोंगरगढ़ में अपने चिर परिचित सगा संबंधियों को रेलवे मे नौकरी लगने के नाम पर ठगी करने की बात कही जा रही है। मामला अत्यंत गंभीर है इसकी जांच करा कर पीड़ितों को न्याय प्रशासन द्वारा दिया जाना चाहिए। ठग राजेश साहू की पत्नी भी शासकीय टीचर हैं और इस पूरे ठगी के मामले में इनकी भी संलिप्तता बताई जा रही है।