✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी सीएसपी होंगी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, स्लिमनाबाद एसडीओपी होंगी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी,
कटनी। शहर में बतौर सीएसपी श्रीमती ख्याती मिश्रा का तबादला आज मैहर जिले के अमरपाटन कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी तबादला सूची में उनकी जगह पर अब कटनी की नई सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया होंगी।
आपको बता दें कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा आज 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी सूची के मुताबिक सीएसपी कटनी श्रीमती ख्याति मिश्रा मैहर जिले के अमरपाटन में अब अपनी सेवाएं देंगी। इसके साथ ही श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल से स्लिमनाबाद एसडीओपी के पद पर पदस्थ किया गया है। श्रीमती नेहा पच्चीसिया को उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा खंडवा से एसडीओपी कटनी के पद पर पदस्थ किया गया है।।