ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
समाधान शिविर में सांसद और विधायक चित्रकोट हुए शामिल
जगदलपुर 28 मई 2025/ बुधवार को बस्तर जिले के दो विकासखंड तोकापाल, बास्तानार के ग्राम पंचायतों में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड तोकापाल के रायकोट में आयोजित समाधान शिविर में सालेपाल, तुमपानी, बारूपाटा, कलेपाल, नैननार, कामदेवकुरूषपाल, बुरुंगपाल, गुर्राम, गाटम, मावलीभाटा, पथरलीउडवा, मण्डवा,रानगुडरा, रायकोट, मटकोट, नैनपूर को शामिल किया गया था। विकासखण्ड तोकापाल के रायकोट कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 2519 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।
इसके अलावा बास्तानार विकासखंड मुख्यालय के समाधान शिविर में सम्मिलित ग्राम बास्तानार , नवा बास्तानार, जामगांव, बोरजा, ईरपा परलमेटा, कोरंगाली, कण्डोली, वाहनपुर, बागमुण्डी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया हैं। बास्तानार कलस्टर में आयोजित शिविर हेतु 2153आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण किया गया है।
रायकोट में आयोजित समाधान शिविर में सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, बेटी, महिला, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के हित में कार्य करे। इसलिए सुशासन तिहार का कार्यक्रम संचालित कर रही है ताकि आम जनों की समस्याओं का तत्काल समाधान हो। प्रशासन द्वारा दस-बारह पंचायत के बीच समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें 38 विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित होते इस शिविर के माध्यम से आप अपनी मांग या समस्या को जरूर लाए और निराकरण की पहल करवाएं। इस शिविर में जनपद पंचायत तोकापाल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य, अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया और विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया।