टैक्सी ड्राइवर ने आम लोगों के जीवन के साथ मौत का सौदा करने से भी नहीं कतराते
देवसर टैक्सी ड्राइवर ने धमाचौकड़ी मचा के रखी आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़
जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक से लेकर के मंगल सेठ की दुकान तक दोनों साइड इन टैक्सियों का जमावड़ा लगा रहता है इन टैक्सी ड्राइवरो की इतनी मनमानी हो गई है यह लोग अपनी क्षमता से ज्यादा अपने वाहन में लोगों को बिठाकर के खड़ा करके ओवरलोड
लेकर के रोड पर दौड़ते हैं यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कई कई बार दुर्घटना होते-होते बची है पर यह टैक्सी ड्राइवर अपनी आदत से बाज नहीं आते
ओवरलोड लोगों को बिठाकर के यह लोग लंबे रूट पर निकल जाते हैं लोग लटके हुए है अगर हाथ फिसला तो मौके पर ही बड़ा हादसा होने की आशंका है जिससे यह बेखबर है
जब इनसे पूछा गया कि आप लोग इस तरीके का काम क्यों करते हैं
तो उनके द्वारा जो हमारे पास जवाब आया
वह यह था कि हम इसी तरीके का काम करेंगे आप लोगों को जो करना है वह करिए हम किसी से डरते नहीं हम अपना काम करें आप अपना काम करिए
नहीं तो ठीक नहीं होगा
आए दिन सड़क हादसे की दुर्घटना होती रहती है जिसमें किसी का भाई किसी का पिता किसी का बेटा अपनी जान गवाते है इन्हीं लापरवाहियों के कारण घर को चलाने वाला अगर चला जाता है तो यह दर्द सिर्फ एक परिवार ही बता सकता
ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन को इनके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए जो ओवरलोड जान या माल लेकर सफर करते हैं क्योंकि इन्हीं की लापरवाहीयो के कारण बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती