*इटारसी अस्पताल में अब हो सकेगी स्वास्थ्य संबंधी 100 तरह की निशुल्क जांचे, अत्याधुनिक पैथालॉजी लैब बनकर तैयार*
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल इटारसी में अब आमजन स्वास्थ्य संबंधी 100 तरह की निशुल्क जांच करा सकेंगे।यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इटारसी अस्पताल में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब तैयार की गई। लैब में प्रशिक्षित स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन की सिक्योरिटी अनुसार इसी तरह की अन्य लाइव सिविल अस्पताल पिपरिया में तैयार की जा रही है जिसका काम शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। सीएमएचओ ने प्ले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे पैथालॉजी लैब में निशुल्क जांच सुविधा का आगे आकर लाभ उठाएं।
750 एलपीएम मशीन पहुंची जिला चिकित्सालय, शीघ्र होगी प्रारंभ
जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वास्थ सुविधाओं का सतत विस्तार किया जा था है। जिला ऑक्सीजन की उपलब्धता में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कौशल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जिला अस्पताल के लिए 750 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित किए जाने स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसकी मशीन 9 जुलाई को भारतीय पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड पुणे द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाई जा चुकी है, आगामी 2 से 3 दिन में मशीन संचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
होशंगाबाद इंडियन tv न्यूज़ चैनल से
ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र सिंह चौहान