चिलकाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसेन सैनी के नेतृत्व में 28 मई 2025 को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्त राजू पुत्र सुरेश, ग्राम सीकरी कला, को धारा 60/62 आबकारी अधिनियम (वाद संख्या 2082/23) और अब्दुल मन्नान पुत्र अब्बास, ग्राम संगमौर, को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (वाद संख्या 5078/24) में गिरफ्तार किया गया। दोनों को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल तरुण कुमार, अंकित कुमार, कांस्टेबल अनुज राणा, सावन तोमर, और सोनू तोमर शामिल थे।
थाना प्रभारी चन्द्रसेन सैनी ने कहा, “मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्तों को पकड़ा गया। हम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़