खबर सूत्रो के हवाले से
सहारनपुर से चिलकाना तक रोड के चौड़ीकरण को लेकर केंद्र सरकार हुई सक्रिय
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान की पहल पर केंद्र सरकार ने सहारनपुर से चिलकाना तक रोड के चौड़ीकरण के लिए सड़क निर्माण के आदेश दिए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शाहनवाज खान के पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाए।
शाहनवाज खान ने 30 दिसंबर 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर बताया था कि इस मार्ग से भारी ट्रैफिक और स्कूल वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कई मासूमों की जान जा चुकी है और प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना बैठा था।
नितिन गडकरी ने शाहनवाज खान के पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराया जाए। यह आदेश उन नेताओं के लिए भी एक संदेश है जो सिर्फ भाषणों में विकास की बात करते हैं, लेकिन ज़मीनी सच्चाई से मुंह मोड़ लेते हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि यह चौड़ीकरण कार्य कितनी पारदर्शिता और रफ्तार से होता है या फिर यह भी किसी ठेकेदारी राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। जनता के मुद्दे अगर सच्चाई से उठाए जाएं तो दिल्ली भी सुनती है और अगर चाहो तो सिर्फ कुर्सी पर नहीं, ज़मीन पर बैठकर भी बदलाव लाया जा सकता है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़