महाराणा प्रताप जयंती पर क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गनाइजेशन ने गोले का मंदिर पर किया माल्यार्पण
ग्वालियर, 29 मई 2025:
क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गनाइजेशन, ग्वालियर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गोले का मंदिर स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक व सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्टजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों—शौर्य, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति—की वर्तमान समाज में प्रासंगिकता पर चर्चा की गई।
संगठन ने घोषणा की कि आने वाले समय में समाजहित में चिकित्सा सेवा, युवा मार्गदर्शन और सामाजिक उत्थान से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में समर्पण और एकता की भावना को बढ़ावा देंगे।
इस विशेष अवसर पर डॉ. आशीष चौहान, डॉ. नरेंद्र सिंह भदौरिया,डॉ. अनुराग सिंह चौहान,डॉ. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,डॉ. संतोष तोमर,डॉ. रोहित तोमर, डॉ. पियूष सिकरवार, डॉ. सुखनंदन सिंह तोमर, डॉ. दीपेन्द्र सिंह भदौरिया,डॉ. संदीप सिंह जादौन, डॉ. हिमांशु चौहान, डॉ. अंबरीश सिंह राजावत, डॉ. आशीष कुशवाह, एवं सहित अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव।