प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ……..कलेक्टर डिंडोरी श्री रत्नाकर झा और राज्य समन्वयक श्री यशवंत सोनवानी के मार्गदर्शन में तेजस्विनी विकास वाहिनी महासंघ गाड़ासराई अंतर्गत संचालित कंजर्वेशन ऑफ ट्रेडिशनल एग्रीकल्चर कार्यक्रम के तहत बैगा हितग्राहियों को कोदो-कुटकी बीज वितरण किया जा रहा है। आज वनग्राम बोना के हितग्राहियों 161 बैगा हितग्राहियों को कोदो-कुटकी बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक सुश्री समसून निशा कुरेशी, लेखापाल सुश्री स्वेता मरावी, कृषि सहायक श्रीमति सरस्वती सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।