ब्यूरो रिपोर्ट: लक्ष्मण चाहर, आगरा
फतेहपुर सीकरी के कराही क्षेत्र स्थित Build for Success’s Degree College एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। शिक्षा और खेल के मेल से सामाजिक परिवर्तन की अलख जगाने वाले इस संस्थान ने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है।
11 जून 2025 से यहां शुरू हो रहा है Build for Success Cricket Premier League – सीजन 2, जो न सिर्फ एक टूर्नामेंट है, बल्कि एक आंदोलन है — गाँव की मिट्टी से निकली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का।
कॉलेज के डायरेक्टर श्री विष्वेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, तकनीकी प्रशिक्षण, और सामाजिक विकास को एक साथ जोड़कर छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि —
“हमारा लक्ष्य है कि गाँव के वो खिलाड़ी, जिनके पास मंच नहीं है, जिनके पास सुविधाएं नहीं हैं — उन्हें वो हर अवसर मिले जो एक बड़े शहर के युवा को मिलते हैं।”
कॉलेज द्वारा पहले से ही निःशुल्क शिक्षा, फ्री क्रिकेट एकेडमी, हॉलीबॉल प्रतियोगिताएं, और अन्य शैक्षिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को ऊँचाइयों तक पहुँचाने का काम किया जा चुका है।
अब क्रिकेट के इस भव्य आयोजन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।
प्रतियोगिता की खास बातें:
• LIVE प्रसारण Facebook, Instagram, और YouTube पर किया जाएगा
• ग्रामांचल के 200+ खिलाड़ियों को मिलेगा प्रदर्शन का अवसर
• पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होगा आयोजन
• मैदान में दिखेगा जोश, जुनून और जज़्बा — गाँव से निकलकर देश तक पहुँचने का
यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं, एक सपना है — जो पसीने से लिखा जाएगा, संघर्ष से सजेगा और मेहनत से मुकाम पाएगा।
Build for Success’s Degree College, कराही, फतेहपुर सीकरी के इस प्रयास को क्षेत्र ही नहीं, पूरा प्रदेश सलाम कर रहा है।