दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक मजदूर सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया। घायल की पहचान 26 वर्षीय रमाशंकर पुत्र शिवपूजन निवासी हिराचक के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रमाशंकर महुली गांव में मजदूरी करने गया था, जहां काम करते समय वह सीढ़ियों से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल रमाशंकर की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह