नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
पदमा प्रखंड के सूरजपुर में ट्रांसफार्मर के आभाव में 22 दिनों तक अंधेरे में थे ग्रामीण, उपायुक्त के पहल से ट्रांसफार्मर का हुआ अधिष्ठापन, ग्रामीणों ने जताया आभार
हजारीबाग: बिजली आज के परिवेश में मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिजली के आभाव में जनजीवन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में पदमा प्रखंड का सूरजपुर गांव गत 22 दिनों से ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रह रहे थे। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से संपर्क किया तथा बिजली बहाल करने की गुहार लगाई,इस पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग को अविलंब ट्रांसफॉर्मर अधिष्ठापन के निर्देश दिए। फलस्वरूप कल सूरजपुरा गांव में ट्रांसफार्मर अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त के त्वरित कारवाई पर धन्यवाद दिया है।