सहारनपुर
जिलाधिकारी ने शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर 26 अधिकारियों का वेतन रोका
डी.एम मनीष बंसल ने जिले के एसडीएम बेहट और तहसीलदार समेत 26 अफसरों का एक माह का वेतन रोकने का आदेश इसलिये दिये है कि उन्होंने पोर्टल पर आई शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि जिन अफसरों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है, उन्होंने इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रीड्रेसल सिस्टम यानि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पर आई शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके साथ ही इन अधिकारियों ने इस बारे में कोई ठोस कारण भी नहीं बताया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे पोर्टल पर आई शिकायतों पर समय से और गुणवत्तापरक निस्तारण करें। लापरवाही पाए जाने पर वे भविष्य में कड़ी कार्रवाई करेंगे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़