नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
ड्रग्स के कुचक्र को तोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो : उपायुक्त
स्लोगन राईटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों की रोकथाम का दिया संदेश
निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में चल रहा है जन जागरूकता कार्यक्रम
हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे से पीड़ित लोगों से नशे की लत छुड़वाने एवं मादक पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिए वृहत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में लोगों को मादक द्रव्यों के सेवन का शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने हजारीबाग वासियों से अपील की है कि सभी को नशे की लत से सचेत रहने की जरूरत है। मादक पदार्थों का लत नहीं लगने दें। मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं, ताकि लोगों में जागरूकता आए।
जागरूकता अभियान के तहत जिले में जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय, विभिन्न प्रखंडों सहित पंचायत, गांवों एवं स्कूलों में जागरूकता का कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को दृश्य एवं श्रव्य (फिल्म) दोनों माध्यमों से लोगों को मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने से संबंंधित जागरूक किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से भी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अपने संबंंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों के पोषक क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा जनजागरूकता के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
हजारीबाग जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल हजारीबाग झील परिसर में पर्यटकों के बीच मादक पदार्थों के उपयोग न करने संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सदर प्रखंड में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित लोगों को नशा न करने और इसे रोकने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच आयोजित स्लोगन राईंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘नशे से दोस्ती, जीवन से मुक्ति’, ‘हम सबका यही है सपना, नशा मुक्त हो झारखंड/भारत अपना’, ‘नशा अभिशाप है’, आदि विभिन्न स्लोगन राइईटिंग के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।