ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में एक ही चिकित्सक का पद, वो भी खाली
– हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में असमर्थ साबित हो रहा सीएचसी
– रोजाना 150 से अधिक रहती है ओपीडी, पीएचसी से बुलाए जाते है चिकित्सक
– एनएच पर स्थित सीएचसी धर्मपुर मात्र रेफरल सेंटर में हुआ तबदील
सुंदरलाल, कसौली :- कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में कालका शिमला हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में असमर्थ साबित हो रहा है। आलम यह है कि हजारों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए खोले गए सीएचसी धर्मपुर के लिए चिकित्सक का एक ही पद स्वीकृत है वो भी पिछले काफी समय से रिक्त है। सीएचसी धर्मपुर सहित कसौली, सुबाथू छावनियों सहित एक दर्जन से अधिक पंचायत क्षेत्रों की करीब बीस हजार की आबादी का जिम्मा है। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधा नहीं मिल पा रही है जिससे लोगों को इलाज करवाने के लिए सोलन या चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बडे बडे दावों की कलई सीएचसी धर्मपुर की दुर्दशा खोल रही है। यह हाल है कसौली निर्वाचन क्षेत्र का जहां से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ धनीराम शांडिल जिले का क्षेत्र है।
–
उधार के चिकित्सक पर इलाज का जिम्मा
सीएचसी में चिकित्सक का पद रिक्त होने के कारण जंगेशु ,प्राथा, देवठी, सुल्तानपुर
व कसौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सकों की सेवाएं लेनी पड़
रही है। जो चिकित्सक आएगा वो डे नाइट सेवाएं देकर दूसरे दिन छुटटी करता
है। सीएचसी में रेडियोग्राफर का पद रिक्त है जिससे एक्सरे की सुविधा भी
पीएचसी सुल्तानपुर के रेडियोग्राफर के सहारे सप्ताह में तीन दिन ही मिल
पाती है।
– बॉक्स :
दर्जा सीएचसी का सुविधा पीएचसी की भी नही
सरकार ने इस अस्पताल को दर्जा तो सीएचसी का दे रखा है लेकिन सुविधा
पीएचसी स्तर की भी नही दी जा रही है। अस्पताल की रोजाना ओपीडी औसतन 150
रहती है लेकिन उन्हें यहां आकर समय का ही नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जनसंख्या और एनएच किनारे होने के कारण इसमें हर तरह के विशेषज्ञ चिकित्सक
होने चाहिए। चिकित्सकों के अभाव में यह अस्पताल फस्र्ट एड देने के बाद
मात्र रेफरल सेंटर में ही तबदील हो गया है।
– बॉक्स :
सीएचसी धर्मपुर में चिकित्सक का पद खाली है लेकिन पीएचसी के चिकित्सकों
की सेवाएं ली जा रही है। रिक्त पद को भरने के लिए सरकार को लिखा गया है।
– डॉ. अलपना कौशल, खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर।
– बॉक्स :
प्रदेश सरकार चिकित्सकों के पदों को भरने के लिए कार्य कर रही है। दो सौ
पदों को भरने के लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है जल्द ही स्वास्थ्य
केंद्रो में चिकित्सकों की कमी दूर होगी।
– धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश सरकार।