सहारनपुर
ब्लू बेल्स स्कूल व ब्रेन पावर ज़ोन के 4.5 वर्षीय छात्र “प्रणव गोयल” ने बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड
ब्लू बेल्स स्कूल में LKG का छात्र है प्रणव गोयल, 10^100 (Googol) तक बड़ों-बड़ों को चौंकाने वाले नंबर्स सुनाकर दर्ज किया नाम
ब्रेन पावर ज़ोन व ब्लू बेल्स स्कूल के LKG के प्रतिभाशाली छात्र प्रणव गोयल (आयु 4.5 वर्ष) ने असाधारण स्मृति और संख्याओं के प्रति अभूतपूर्व लगाव के चलते 10^100 (Googol) तक के बिग नंबर्स के नामों को याद कर International Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने इन विशाल संख्याओं को बिलकुल रैंडम ऑर्डर में सुनाकर स्थापित किया।
इस अद्वितीय उपलब्धि पर सहारनपुर के जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल (आईएएस) ने स्वयं प्रणव गोयल को सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
ब्रेन पावर ज़ोन के निदेशक श्री अमित छाबड़ा ने इस अवसर पर बताया कि, “हमारे छात्रों द्वारा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए जा चुके हैं।
ब्लू बेल्स की प्रधानाचार्य प्रज्ञा मलिक ने कहा कि , “हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है। ज़रूरत होती है उसे पहचानने और सही दिशा में निखारने की। प्रणव में संख्याओं के लिए एक अनोखा जुनून और जन्मजात स्मृति शक्ति है।
उनके माता-पिता श्री अंकुर गोयल ,श्रीमती शबनम गोयल जो की स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं , ने अपने बच्चे के साथ बैठकर घंटों अभ्यास करने में उसकी मदद की । उन्होंने पूर्ण समर्पण से बच्चे को सहयोग दिया है।”
हमें बेहद गर्व है कि हमारी संस्था के एक होनहार छात्र ने इतनी छोटी उम्र में यह अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। यह हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम ऐसे ही बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
” हम इस छोटे चैंपियन को हार्दिक बधाई देते हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। यह उपलब्धि न केवल ब्लू बेल्स स्कूल व ब्रेन पावर ज़ोन के लिए, बल्कि पूरे सहारनपुर ज़िले के लिए गर्व का विषय है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें वैश्विक मंच प्रदान करना है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़