राष्ट्रीय योग दिवस पर महाविद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य
दुद्धी सोनभद्र।21 जून शनिवार को राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाउन क्लब मैदान के अलावा कई स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया गया है। प्रातः 6:00 बजे लोग सुनिश्चित स्थान पर पहुंचे और योग दिवस में भाग ले।
उधर स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसमें बताया गया है कि 21 जून 2025 को राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों को महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
कालेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल से छात्रों और कर्मचारियों को योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक करने का अवसर मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने से सभी को लाभ होगा और वे अपने जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित होंगे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह