कोतवाली देहात पुलिस ने वारण्टी आरोपी किया गिरफ्तार.
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में आज चेकिंग गस्त के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा 01 वारंटी आरोपी अमजद उर्फ टैपर पुत्र महमूद हसन निवासी आरके पुरम कालोनी चिलकाना रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को आरके पुरम कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़