बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर के हिस्सा।
योगाचार्य एवं व्यायाम शिक्षकों के द्वारा बताए गए कई प्रकार के प्राणायाम एवं स्वस्थ रहने के लिए दी गई जानकारियां।
खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन के अंतर्गत विभिन्न जगह के पास से आया है जहां पर आज 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें विकासखंड कमासिन के ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश द्विवेदी एवं भाजपा के कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में प्राणायाम योग की क्रियाएं की गई जिसमें उमानंद सिंह मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह, राजकरण निषाद, एवं ब्लाक के सभी कर्मचारी गण मौजूद रहे वहीं पर कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्रांव में प्रधानाचार्य कृष्णावतार चतुर्वेदी व्यायाम शिक्षक विनय सिंह के द्वारा सूर्य नमस्कार, सर्वांगसन, चक्रासन, ताड़ासन, अनुलोम विलोम, धनुषासन, मंडूकासन, भस्तिका प्राणायाम, स्वासन, सिंहासन आदि छात्र-छात्राओं को योग व प्राणायाम कराए गए इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट परसौली के प्रधानाध्यापक दिरपाल एवं प्रधानमंत्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द के प्रधानाध्यापक प्रदीप बाथम के द्वारा बच्चों को योग प्राणायाम कराया गया जिसमें प्रधानाध्यापक के द्वारा संबोधित किया गया की योग से हमको हमारे स्वास्थ्य को लाभ मिलता है इसके अतिरिक्त मानसिक तनाव से हमें मुक्ति मिलती है शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें प्रतिदिन योग प्राणायाम व्यायाम करना चाहिए। साथ ही साथ हमें संतुलित आहार लेना चाहिए बाजार में खाने की चीजों से हमें बचना चाहिए जैसे चाउमीन, बर्गर,पिज़्ज़ा मोमोज, में फिंगर, इत्यादि खाने से शरीर में नाना प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है अधिक उम्र जीने के लिए हमें ऊर्जा की आवश्यकता है इसलिए हमें प्राणायाम योग पर विशेष ध्यान देना है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट