महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
टीकमगढ़ जिले में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्थानीय नजरबाग प्रांगण में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, सरोज राजपूत, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने किया।इस अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। यह आयोजन लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया इस अवसर पर – जतारा विधायक हरिशंकर खटीक- सरोज राजपूत- कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय- पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई,विवेक चतुर्वेदी- सांसद प्रतिनिधि, अनुराग वर्मा-अन्य,जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण कर्मचारीगण,विद्यालयों के छात्र-छात्राएं- स्थानीयजन उपस्थित रहे।।