सहारनपुर में बारिश ने बढ़ाई उमस… तापमान 32 डिग्री सेल्सियसः दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी, 3 बजे से हो रही बारिश, AQI 54 पहुंचा
सहारनपुर में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को फिर से एक बार मौसम ने करवट ली है। सुबह करीब 3 बजे से बारिश हो रही है। बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश के साथ ही उमस भरी गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। वहीं सुबह को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं AQI 56 पहुंच गया है पहाड़ों की तलहटी में बसे सहारनपुर में पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। बीते शुक्रवार और शनिवर को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करके रख दिया। वहीं शनिवार की देर रात से मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ। रात के समय हवा चली। लेकिन उससे भी लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह करीब तीन बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवा और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश हो रही है बारिश होने से मौसम में तो बदलाव हुआ है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं सुबह को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 28 जून तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़