खबर सहारनपुर से
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश पर जारी है,खुंखार अपराधियों पर कार्रवाई
एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन के कड़े निर्देशो के चलते अपराध करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अपनी पुलिस टीम के सहित भिडे बदमाश से,हुई आमने सामने की भीषण मुठभेड़
कल देर रात आधा घंटे चली इस भीषण मुठभेड़ में बाईक सवार बदमाश को लगी गोली,हुआ अस्पताल में भर्ती
घायला/गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 जिंदा/2 खोखा कारतूस,1 गले की चैन पीली धातु,1 जोड़ी कुन्डल पीली धातु,2 कंगन पीली धातु एवम 1 मोटर साइकिल स्पलैण्डर नम्बर- यूपी-11 आर 9665 बरामद
कल देर रात अपनी पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर निकले थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार भिड़े बाईक सवार बदमाश से।इस आमने सामने की जबरदस्त मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली अस्पताल में भर्ती।घायल/गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा एवम गम्भीर अपराधिक घटनाओं मे प्रयुक्त बाईक हुई बरामद।आपको बता दें,कि थाना नानौता प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ कल देर रात गंगोह रोड़ स्थित ओलरा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग कर रहे थे,कि अचानक तभी गंगोह रोड़ की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया,पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को जैसे ही टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा किया,तो वह नही रूका और बाइक को मोड़कर माधोपुर रजबाहे की पटरी से कच्चे रास्ते की और भागने लगा,जैसे ही पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया,तो कुछ ही दूरी पर जाकर हड़बड़ाहट मे बदमाश की मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर ईदगाह की और भागने लगा,लेकिन जांबाज पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया,तो पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से एक बार फिर से फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया।घायल बदमाश की पहचान योगेश उर्फ पकौडी पुत्र पदम निवासी ग्राम अनन्तमऊ थाना नानौता के रुप में हुई।घायल बदमाश को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया।घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 जिंदा/2 खोखा कारतूस,1 गले की चैन पीली धातु,1 जोड़ी कुन्डल पीली धातु,2 कंगन पीली धातु एवम 1 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर जिसका नम्बर यूपी-11 आर 9665 बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त थाना नानौता पर पंजीकृत धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानौता पर करीब आधा दर्जन से अधिख मुकदमें पंजीकृत है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़