भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी 5 साल गारंटी वाली 2 किलोमीटर वाली सडक पर भरा रहता है बरसाती पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं
निम्बाहेड़ा प्रकाश खत्री, नगर परिषद निम्बाहेड़ा मे सार्वजनिक निर्माण विभाग निम्बाहेड़ा द्वारा अहिंसा सर्किल से जे के चौराहा तक सडक सुदृडिकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य का ठेका आँजणा इंटरप्राइजेज को दिया गया था, फर्म ने सडक निर्माण मे घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया था जिसकी वजह से सडक कुछ दिनों मे ही जगह जगह से टूट गई थी जिसको रातो रात गिट्टी, डामर डाल कर गड्डे भरे गये थे
सडक निर्माण मे निकासी के इंतजाम नहीं होने की वजह से बरसाती पानी बीच सडक पर ही भरा रहता है जिससे सडक निर्माण तो खराब हो रहा है और आने जाने वाले राहगीरो की परेशानी का सबब भी बना हुआ है जब बरसात का पानी बीच सडक पर भरा रहता है तो वाहन चालक को गड्डे भी दिखाई नहीं देते और वह दुर्घटना का शिकार हो जाते है
आखिर मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत बनाई गई सडक मे बोर्ड पर लगे चिन्ह ही गायब है स्वीकृत राशि कितनी थी वह बोर्ड से नदारद है, गारंटी अवधि वर्ष, दिनांक वह भी गायब ठेकेदार का नाम गायब, लागत कितनी थी वो गायब सिर्फ कार्य कब शुरू किया गया यह प्रदर्श बोर्ड पर लिखा हुआ है 07 04 2022, कार्य कब पूर्ण किया गया यह भी गायब जो बड़े भ्रष्टाचार की और इशारा करता है
सूत्र बताते है की पिछली सरकार मे जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आने के कार्यक्रम के एक दिन पहले आँजणा इंटरप्राइजेज द्वारा पहले से बने हुए रोड पर डामर की परत बिछाई थी जो कुछ दिनों मे ही टूट गई थी जिसको काफी शिकायते करने के बाद इन गड्डों को खोदकर गिट्टी डामर भरा गया था उस समय प्रदर्श बोर्ड पर आँजणा इंटरप्राइजेज लिखा हुआ था और लागत करीब 2 करोड़ रूपये थी उस समय सहायक अभियंता के नाम के आगे पवन सेठिया लिखा हुआ था, कार्य पूर्ण की दिनांक 22 06 2024 लिखी हुई थी जो अब गायब है, स्थानीय निवासियों का कहना है की जब सडक बनाई गई थी तो पानी निकासी के इंतजाम करने थे जिससे हम लोगों को परेशानी नहीं होती, बावजूद इसके सडक निर्माण मे भ्रष्टाचार करने के मामलो मे कमी नहीं आ रही
स्थानीय निवासियों का कहना है की जब सडक की गारंटी 5 साल है तो ठेकेदार को सडक सही करनी चाहिए, सडक निर्माण करने वाली फर्म ने घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जिसकी वजह से सडक मे जगह जगह गड्डे और दरारे हो गई, भ्रष्टाचार वाले गड्डों को छिपाने के लिए ठेकेदार ने जगह जगह डामर से पेच भर दिये