संवाददाता भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान
बाली डॉ भीमराव अम्बेडकर भवन करनवा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह सम्पन्न हुआ समारोह के मुख्य अतिथि विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के पद चिन्हों पर चले और शिक्षा में आगे बढ़े क्योंकि शिक्षा से ही क्षेत्र का विकास होता है। बाबा साहेब ने सभी को एक समान लाने के लिए प्रयास किए उन्होंने संविधान में सभी वर्गों के अधिकारों का ध्यान रखा। हमें भी एकजुट होकर क्षेत्र और देश में विकास करना है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया इस मौके पर अध्यक्षता सरपंच छैलसिंह चौहान, बी.आर. भाटी से.नि.अति जिला कलेक्टर उदयपुर, डॉ. सुशील कुमार परमार अति. निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर, टी.आर. मीणा से.नि. संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग बीकानेर, रणछोडलाल सोलंकी, तहसीलदार – गोगुन्दा, उदयपुर, पुष्पा भाटी जिला परिषद सदस्य, डॉ. पुनमिया सादडी, कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ शाखा के सदस्य, ग्रामवासी, विद्वान, शिक्षाविद्, शिक्षक, डॉक्टर व बहुत अधिक संख्या में जनगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मदनलाल, लच्छाराम, मीठालाल, हंसाराम, रामलाल, हर्षितराज, मूलाराम, रुपाराम, मीठालाल, पुखराज, मोहनलाल, दिनेशकुमार, सुनील, कैलाश कुमार, दीनदयाल, कीकाराम, प्रकाश कुमार, भरतकुमार, मांगीलाल, छगनलाल, फूलाराम, लच्छाराम, मीठालाल, हिम्मतराम आदि लोग भी उपस्थित रहे करनवा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर व भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति का भव्य अनावरण समारोह में उपस्थित जनगण।
इंडियन टी वी न्युज रिपोर्टर भरत गेहलोत कोसेलाव पाली राजस्थान