प्रीतम यादव ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ :—
चिल्फी पुलिस की बड़ी कार्रवाई – अवैध रूप से ले जाई जा रही 38 किलो चांदी जब्त, कीमत 40 लाख से अधिक —
कबीरधाम जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान अवैध रूप से परिवहन की जा रही करीब 38 किलो चांदी जब्त की है। जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार MP 07 CK 4050 नंबर की Ciaz कार में सवार चार व्यक्ति चांदी को आगरा से ग्वालियर होते हुए रायपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने चिल्फी थाना क्षेत्र में संदेह के आधार पर वाहन को रोका और जांच करने पर यह भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को कबीरधाम पुलिस की अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी और सख्ती के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।