महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2025को थाना जतारा की पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना की तस्दीक के आधार पर ग्राम अब्दा बम्होरी निवासी मनीराम पिता अम्मू कुम्हार, उम्र 59 वर्ष को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 319 ग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹4700/- है, बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना जतारा में अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
उप निरीक्षक – एन. एस. ठाकुर
प्रधान आरक्षक – अमर चंद्र (141)
आरक्षकगण – राजीव मिश्रा, संगम नायक, जितेंद्र दिनकर, संतोष कुमार ।