बाढ़ से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल
फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को गांव थानपुर के पास वह रही बैगुल नदी पर बाढ़ मॉक ड्रिल आपदा मित्र और एनसीसी टीम ने पहुंचकर बाढ़ के समय नदी में डूबने और बचाव का रियर्सल किया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता और सीओ नीलेश मिश्र मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार सुबह को गांव थानपुर के पास मौजूद बैगुल नदी पर बाढ़ मॉक ड्रिल पीएसी,आपदा मित्र और एनसीसी टीम ने पहुंचकर बाढ़,आपदा के दौरान हादसे के शिकार लोगों को बचाने का अभ्यास किया।इस दौरान एक आपदा मित्र नदी के गहरे पानी में कूद गया। जब डूबने लगा तभी पीएसी टीम के लोग मोटर बोड से उसके पास गए और उसको निकाल लिया। बाहर स्ट्रेचर लाने के बाद तुरंत मौजूद स्वास्थ्य टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया और सीने को दबाकर उसके पेट का पानी बाहर निकाला।इसके बाद मौजूद एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया। वहां मौजूद ग्रामीण भीड़ ने टीम से बचाव के तरीके सीखे। उप जिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता व सीओ हाइवे नीलेश मिश्रा ने टीम को सराहा और उनके साथ फोटो ग्राफी कराई।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मी,आपदा कर्मी,पीएसी,राजस्व टीम,पीडब्ल्यूडी विभाग कर्मी और फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौजूद रहे।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली