थाना पिनाहट में महाराणा प्रताप के अपमान को लेकर दी गई तहरीर
आगरा/पिनाहट।थाना पिनाहट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप जैसे महान वीर पुरुष का अपमान करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाराणा प्रताप के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी महापुरुषों का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।
थाना प्रभारी ने मामले में तहरीर प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।