रिपोर्टर राकेश मित्र जिला-कांकेर। पखांजूर कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग क़ृषि उपाज मंडी पखांजूर मे सम्पन हुआ। सर्वप्रथम भारत माता, भगवान बलराम एवं किसान संघ के संस्थापक दत्ततोपंत ठेंगरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। उद्घाटन समारोह मे प्रमुख रूप से भारतीय किसान संघ के महामंत्री नवीन शेष जी, प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम जी,आरएसएस के उत्तर बस्तर विभाग के विभाग प्रचारक श्री राम दयाल साहू जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सुकुमार गईंन जी, जिला मंत्री डॉ सुमित दास जी, तहसील अध्यक्ष सूजन दास जी तहसील मंत्री हेमंत राजवंशी जी एवं अन्य सभी तहसील इकाई के पदाधिकारी उपस्थित थे।महामंत्री नवीन शेष जी ने संगठन विस्तार पर, प्रदेश संगठन मंत्री श्री तुलाराम जी ने भारतीय किसान संघ के कार्यपद्धति एवं सांगठत्मक विषय, जिला मंत्री जी ने संगठन की रीती नीति एवं भारतीय किसान संघ के उत्सावो से अवगत करवाया आरएसएस के विभाग पचारक जी ने पांच परिवर्तन पर विषय रखा, अंत मे तहसील पखांजूर के अध्यक्ष श्री सूजन दास जी ने आभार व्यक्त किया।