ग्वालियर 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दोपहर वायुयान द्वारा ग्वालियर विमानतल पधारे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत हुआ। उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना एवं ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह भी पधारे।
विमानतल पर नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, डीआईजी अमित सांघी व नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अगवानी की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा टेकनपुर हैलीपेड पहुँचे। टेकनपुर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने अगवानी की।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव