नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
पत्नी की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाली, आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग – एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की फोटो को एडिट कर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक ढंग से प्रसारित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुधांशु कुमार सिंह की शिकायत पर साइबर थाना, हजारीबाग में कांड संख्या 08/25, दिनांक 13.05.2025 को आईपीसी की धारा 79/319(2)/351(3)/356(2) B.N.S. एवं 67 IT Act के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटू कुमार उर्फ मंदीप कुमार उर्फ अवनीश राज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ग्राम सोहद, पेट्रोल पंप (वारिस पेट्रोल पंप के पास), थाना घनश्यामपुर, जिला चतरा, झारखंड का निवासी है।
गिरफ्तारी के समय उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: छोटू कुमार उर्फ मंदीप कुमार उर्फ अवनीश राज
उम्र: लगभग 28 वर्ष
पिता का नाम: स्व. रामाकान्त सिंह
निवास: ग्राम – सोहद, पेट्रोल पंप (वारिस पेट्रोल पंप के पास), थाना – घनश्यामपुर, जिला – चतरा, झारखंड
जब्त सामान का विवरण:
1. एक ग्रे रंग का OPPO कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल (Model – CPH2505)