फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में स्मैक तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। थाना सीबीगंज में पकड़ी गई स्मैक की खेप के चलते पिछले दो दिन से एसओजी स्मैक तस्करो की तलाश में कस्बा में दबिश दे रही है। शनिवार देर शाम एक तस्कर के भाई को हिरासत में भी लिया है। एसओजी की छापामारी कार्यवाही से तस्करो में अफरा तफरी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक थाना सीबीगंज के एक गांव में भारी मात्रा में स्मैक की खेप पकड़ी गई है। पकड़े गए तस्करो ने स्मैक स्थानीय थाना के कस्बा और भिटौरा फाटक के पास के गांव के तस्करों की स्मैक बताई है। जिसके चलते एसओजी ने शनिवार से डेरा डाल रखा है। देर शाम कस्बा में दबिश दी गई, पर भनक लगने पर तस्कर तो फरार हो गया। मगर टीम ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। रविवार को भी शाम के समय कस्बा में छापामारी कार्यवाही की है। जिसके चलते तस्कर और उनके गुर्गे फरार हो गए है। पिछले एक सप्ताह से कस्बा और गांव कुरतरा,टिटौली, सोरहा में स्मैक तस्करी को बड़ा बढ़ावा मिला है।
प्रवन पाण्डेय
INDIAN TV NEWS
जिला संवाददाता बरेली